Showing posts with label हिन्दी चुटकुले. Show all posts
Showing posts with label हिन्दी चुटकुले. Show all posts

पहले बाहों में लेना


पहले बाहों में लेना
फिर सीने से लगाना
फिर मीठी-मीठी बाते करना
फिर खूब किस करना
फिर बिस्तर पे लिटाना
कितना मुश्किल है बच्चों को सुलाना

स्वर्ग


3 लोग मरने क बाद स्वर्ग के दरवाजे पर पहुंचे
पहला बोला - में पुजारी हूं मेने आपकी ज़िन्दगी भर सेवा की मुझे अन्दर आने दो
भगवान- अगला
दूसरा -में डॉक्टर हूं. मैंने ज़िन्दगी भर लोगो की सेवा की मुझे अन्दर आने दो
भगवान- अगला
तीसरा-मैं शादी शुदा  हूँ....
भगवान-बस कर पगले रुलाएगा क्या, चल अन्दर आजा

आप तो एकदम कैटरीना कैफ लगती हैं

संता : क्या बात है, आजकल तुम्हारी प्रेमिका अक्सर चुप-चुप ही रहती है? तुमने उसे डाँटा क्या?
बंता : नहीं यार! मेरी क्या मजाल है जो मैं उस डाँट सकूँ। दरअसल हुआ यूँ कि एक दिन हम दोनों फोटो खिंचवा रहे थे, तो फोटोग्राफर ने मेरी प्रेमिका से कहा 'जब आप चुप रहती हैं, तो एकदम कैटरीना की तरह दिखती है।'